दक्षिण-पूर्वी बांग्लादेश में आज एक पर्यटन रिसॉर्ट में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।
क्षेत्र के अग्निशमन और नागरिक सुरक्षा विभाग के उप सहायक निदेशक मोहम्मद मुर्शिद हुसैन ने बताया कि आग सुबह बंगाल की खाड़ी के पास पर्यटन ज़िले कॉक्स बाज़ार के इनानी इलाके में स्थित एक रिसॉर्ट में लगी। उन्होंने कहा कि आग तेज़ी से लकड़ी से बने तीन मंज़िला रिसॉर्ट में फैल गई।
आग लगने का कारण तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका है, जबकि अधिकारियों ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।
