दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के कुछ इलाक़ों में आज रिक्टर पैमाने पर 5.9 तीव्रता का भूकंप आया। अब तक किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई ख़बर नहीं है।

पाकिस्तान मौसम विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र ख़ुज़दार शहर से 48 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में, 25 किलोमीटर की गहराई पर था। प्रांत के ख़ुज़दार, क़लात और सोराब इलाक़ों में लोगों ने झटके महसूस किए।

तेज़ झटकों के कारण लोग घरों से निकलकर खुले स्थानों पर जमा हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने पुष्टि की कि अब तक कोई जान-माल का नुकसान दर्ज नहीं हुआ है, जबकि स्थानीय प्रशासन ने संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा है और स्थिति पर नज़र रखी जा रही है।