इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा प्रांत के सुकाबुमी शहर में आज रिक्टर पैमाने पर 5.7 तीव्रता का भूकंप आया।

इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र सुकाबुमी से 193 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई पर था। अब तक किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

इंडोनेशिया के अलग-अलग हिस्सों में नियमित रूप से भूकंप आते रहते हैं। देश प्रशांत महासागर की उस पट्टी पर स्थित है जिसे 'रिंग ऑफ़ फ़ायर' कहा जाता है, जहां कई टेक्टोनिक प्लेटें मिलती हैं और इसी वजह से यहां ज्वालामुखीय और भूकंपीय गतिविधियां अक्सर होती रहती हैं।